फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी इन सितारों की लव स्टोरी, गोल्डन कपल कहलाई ये मशहूर जोड़ी

Thu, 02 Apr 2020 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरी - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
सिनेमा में अक्सर हम कई ऐसी प्रेम कहानियां देखते हैं जिसको देखकर दर्शक कहते हैं, 'ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में ही होता है।' बड़े पर्दे पर हमने कई प्रेम कहानियों को देखा है जहां सितारों की जोड़ी एकदम सच लगने लगती है लेकिन ऐसी भी प्रेम कहानियां हैं जो बड़े पर्दे से निकलकर हकीकत बन जाती हैं। ऐसे में आज नजर डालते हैं उन कलाकारों पर जिनकी प्रेम कहानियां शूटिंग शेट से शुरू होकर शादी तक पहुंची। यानी आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड सितारों की असली लव स्टोरीज।
विज्ञापन

2 of 10
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और काजोल
लोगों ने इस जोड़ी के बारे में कहा था कि इनका रिश्ता टिक नहीं पाएगा। एक तरफ अजय शांत स्वाभाव वाले और शर्मीले तो दूसरी तरफ काजोल एकदम मुँहफट, पर 4 साल के लम्बे रिश्ते के बाद अजय और काजोल ने साल 1999 में शादी कर ली। कैमरे से शर्माने वाले अजय ने अपनी शादी में फोटोग्राफर भी नहीं बुलवाया और कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया था।
विज्ञापन

3 of 10
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट और अनुष्का किसी बॉलीवुड सेट पर नहीं बल्कि साल 2013 में एक टीवी ऐड कमर्शियल के सेट पर मिले थे। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ती चली गयी। साल 2014 में जब विराट साउथ अफ्रीका से वापस आए तो मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का ने अपनी कार उनके लिए भेजी। धीरे-धीरे ये लव स्टोरी सबके कानों तक पहुंची और दिसंबर 2017 में दोनों ने शादी कर ली।

4 of 10
dilip kumar and saira bano
दिलीप कुमार और सायरा बानो
साल 1961 में जंगली फिल्म से सायरा ने अपनी फिल्मी करियर का आगाज किया और फिर इस बीच सायरा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा जिसमें से एक नाम दिलीप कुमार भी था। पर किस्मत को तो कुछ और ही मंज़ूर था। उम्र में 20 साल का फर्क देखकर लोगों ने कहा कि ये रिश्ता नहीं चलेगा। दुनिया, बैराग और गोपी जैसे फिल्मो में साथ काम करने वाले ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और सायरो बानो को उनकी माँ नसीम बानो ने मिलवाया था।बाली उम्र से दिलीप कुमार को चाहने वाली सायरा ने साल 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की जब वो 44 साल के थे।
विज्ञापन

5 of 10
sunil dutt and nargis
सुनील दत्त और नरगिस
नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस के साथ एक के बाद एक फिल्म साइन की जिस वजह से नरगिस का नाम राज कपूर के साथ जुड़ने लगा। फिर आई मदर इंडिया, इस फिल्म के आते-आते तो कहानी ही बदल गई। यहाँ सेट्स पर हुआ एक हादसा जहाँ आग लगी और नरगिस वहां फंस गई। तब सुनील दत्त एक सुपरमैन की तरह आग में कूदे अपनी नरगिस को बचाने के लिए। फिर क्या था यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गयी और साल 1958 में उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 10
shammi kapoor and geeta bali - फोटो : instagram
गीता बाली और शम्मी कपूर
गोल्डन कपल कहलाए जाने वाले गीता बाली और शम्मी कपूर की कहानी सबसे अलग है। साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ उनके बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज़ किया और गीता उन्हें मना करती रहीं पर आवेग में एक फैसला लिया गया और दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए और अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 10
Dharmendra and Hema
बसंती और वीरू की असल प्रेम कहानी
ही-मैन और ड्रीम गर्ल, इस जोड़ी ने सबका दिल जीता और आलोचनाओं का सामना भी किया। धर्मेंद्र जब पहली बार हेमा मालिनी से मिले तब वो शादीशुदा थे। इस रिश्ते से हेमा की माँ जरा भी खुश नहीं थी और वो बीच में आई और कहा कि हेमा के लिए जितेन्द्र ही सही मैच हैं। जितेन्द्र और हेमा की शादी होने ही वाली थी पर आखिर कार उनकी शादी हुई धर्मेंद्र से साल 1980 में।

8 of 10
deepika, ranveer - फोटो : social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी भी एक दम फिल्मी है। रणवीर सिंह के जिंदगी में आने से पहले दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे जैसे रणवीर सिंह और दीपिका ने साथ में फिल्में करना शुरू की, वैसे- वैसे दोनों का प्यार भी परवान चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

9 of 10
सैफ, करीना - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि जितना बड़ा बॉलीवुड है उतनी बड़ी कहानियां भी हैं। ऐसे में और भी बहुत से सितारे हैं जिनकी प्रेम कहानी फिल्मी सेट्स पर परवान चढ़ी, जैसे अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी साल 1973 में हुई। साल 2012 में सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ ही रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने भी शादी की। 
विज्ञापन

10 of 10
akshay kumar twinkle khanna
याद दिला दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपने रिश्ते को शादी में बदला। ऐसे ही ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी साल 1980 में शादी की। साल 2001 में शादी की अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने और वर्ष 2016 में बिपाशा बासु ने करन सिंह ग्रोवर से शादी रचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें