फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown के बीच सारा अली खान ने किया क्लासिकल डांस, वीडियो देख फैन्स कर रहे खूब तारीफ

Thu, 02 Apr 2020 05:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। सारा ने पहली फिल्म के बाद से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। सारा की सादगी, उनका रहन-सहन लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता है। सारा अली खान एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके इतर सारा एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान (फाइल फोटो) - फोटो : a
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनके फैन्स इन तस्वीरों को पसंद भी करते हैं। सारा अल खान मल्टी टैलेंटेड हैं इसकी बानगी हमेशा ही देखने को मिलती रहती है। वहीं हाल ही में सारा ने फैन्स को बेहतरीन क्लासिकल डांस करके एकदम चौंका दिया है। इसका वीडियो सारा ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सारा अली खान क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। सारा अली कान इसमें बेहतरीन ट्रेंड डांसर की तरह ही नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सारा के फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते ही खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'बट्टू, हैप्पी उत्कला दिवस।'

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा के इस वीडियो ने उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो पर सारा के फैन्स कमेंट कर सारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 11 मिनिट के इस वीडियो में सारा गुलाबी रंग का कुर्ता, सफेद लैगिंग और दुपट्टा बांधी नजर आ रही हैं। सारा ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि वीडियो से किसी नजर नहीं हट सकती है। वैसे भी सारा के फैन्स उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनका मस्तमौला अंदाज सभी को भा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सारा के वर्कफ्रंट की तो सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इस फिल्म में सारा को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें