फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल पहले ऐसे शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, सलमान की एक गलती से हुआ था ब्रेकअप

Tue, 05 Feb 2019 05:52 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं । 18 साल पहले अभिषेक ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक का नाम करिश्मा कपूर के बाद किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा। दोनों की सगाई हुई भी हुई लेकिन किन्हीं वजहों के चलते ये रिश्ता टूट गया। उसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या का हाथ थाम लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya and abhishek - फोटो : instagram
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 13 साल बीत चुके हैं। इस लंबे वक्त में इन दोनों का रिश्ता न केवल काफी मजबूत हुआ बल्कि आज भी ऐसा लगता है कि मानों कल की ही बात हो जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी हो। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Salman and Aishwarya
इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया। कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

4 of 6
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
सलमान से ब्रेकअप होते ही ऐश्वर्या काफी टूट गई थी और उस वक्त उन्हें विवेक ओबेरॉय ने सहारा दिया। इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि सच्चा प्यार अपना रास्ता खुद ही ढूंढ लेता है और यही बात ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए सही साबित हुई। ऐश्वर्या ने साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। यह गाना काफी हिट हुआ जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Aishwarya Abhishek
साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेल और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। इसके बाद 'गुरू' फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को दिल दे बैठी थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aishwarya Abhishek
एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था - 'कुछ वक्त पहले मैं न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल रूम की बालकनी में खड़ा होकर यही सोचता था कि एक दिन घुटने पर बैठकर शादी के लिए यही प्रपोज करूंगा। कुछ साल बाद 'गुरू' फिल्म के प्रीमियर में ऐश्वर्या को उसी बालकनी में लेकर गया और शादी के लिए प्रपोज किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें