फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Hostel: इस दिन रिलीज होगी विक्रांत और सान्या की लव हॉस्टल, जानिए कब, कहां और कैसे देखें

Thu, 24 Feb 2022 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लव हॉस्टल - फोटो : social media
Love Hostel Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन नई-नई सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में एक और फिल्म 'लव हॉस्टल' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऑनर किलिंग पर आधारित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल लीड रोल में होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं लव हॉस्टल से जुड़ी सारी जानकारी.......
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लव हॉस्टल का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media
कब होगी रिलीज 
लव हॉस्टल 25 फरवरी को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे आप आज रात 12 बजे के बाद जी5 पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको जी5 का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
लव हॉस्टल - फोटो : social media
कहां होगी रिलीज 
इसे देखने के लिए आपके मोबाइल पर जी 5 एप होना बहुत जरूरी है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।



 

4 of 5
लव हॉस्टल - फोटो : social media
इस लव स्टोरी में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक नवविवाहित जोड़े के रूप में नजर आ रहे सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी सान्या के परिवार से भाग रहे हैं, जो इन दोनों को अलग करना चाहता है। यह जोड़ा पुलिस की मदद मांगता है, जो उनकी सुरक्षा के लिए इस दंपत्ति को एक अजीब से गंदे 'हॉस्टल' में ठहरा देता है। पुलिस इस दंपत्ति को विश्वास दिलाती है कि यहां ये अपने हिंसक परिवार से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। सान्या का परिवार इन दोनों को पकड़ने और मारने के लिए एक सीरियल किलर को हायर करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव हॉस्टल - फोटो : social media
इस फिल्म की कहानी एक स्टीरियो टाइप परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को किसी भी हालत में लव मैरिज नहीं करने देना चाहते हैं। वह उसे पकड़वा कर पूरे समाज के सामने मारना चाहते हैं, जिससे आगे उनके समाज की कोई और लड़की ऐसा करने की हिम्मत न करे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें