90 फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से धमाल मचाने वाली मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन के नाम से हर कोई जानता है, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने बॉलीवुड में उन्हें नया नाम भी दिया था वो था- फीमेल गुरु दत्त। मीना कुमारी Meena Kumari को नाम, इज्जत, शोहरत, काबिलीयत, रुपया, पैसा सभी कुछ मिला पर सच्चा प्यार नहीं। साहिब बीवी और गुलाम, पाकीज़ा, मेरे अपने, बैजू बावरा, दिल अपना और प्रीत परायी जैसी फिल्मों के लिए वो आज भी याद की जाती हैं।
मीना कुमारी ने अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। बला की खूबसूरत मीना कुमारी के साथ हर कलाकार काम करना चाहता था। इतना ही नहीं उनके ऐसे कई दीवाने भी थे जो उनके इश्क में पागल थे। 31 मार्च को अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी Meena Kumari की पुण्यतिथि है। आइए डालते हैं एक नजर उनके प्यार में पागल एक्टर्स पर...