फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इन 4 फिल्मों का कब्जा, अब तक इतने करोड़ का रहा कलेक्शन

Sun, 31 Mar 2019 08:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood movies - फोटो : social media
सिनेमाघरों में इन दिनों 4 फिल्मों केसरी, बदला, जंगली और नोटबुक ने कब्जा जमा रखा है। सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार स्टारर केसरी की। इस शुक्रवार दो नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी केसरी ने अच्छी पकड़ बना रखी है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.45 करोड़ के साथ कुल 110.31 करोड़ जुटा लिए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Badla film - फोटो : twitter
वहीं 8 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की बदला देखने के लिए दर्शक अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को बदला ने कुल 70 लाख कमाए। इस तरह अभी तक फिल्म ने 79.14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
junglee - फोटो : file photo
'कमांडो' फेम एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर फिल्म जंगली में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.35 करोड़ और शनिवार को 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।



4 of 5
junglee - फोटो : file photo
फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
notebook - फोटो : file photo
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया गया है। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी और एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं। नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 60-70 लाख की कमाई की है। दूसरे दिन के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन अनुमान है कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन 1 करोड़ तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें