फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या और जान्हवी से तुलना पर सारा का पलटवार, कहा- मुझे पता है कि क्यों होते हैं ऐसे सवाल

Fri, 17 Jan 2020 06:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media
सिनेमा जगत में कलाकारों की आपस में तुलना होना कोई नई बात नहीं है। कलाकार चाहें या ना चाहें लेकिन फिल्मी गलियारों में दबी जुबान में इस तरह की तुलना शुरू हो जाती है। इसी से जुड़ा एक सवाल 'लव आज कल' के ट्रेलर लॉन्च में सारा से भी पूछा गया जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
दरअसल समारोह में सारा से पूछा गया कि आप, जान्हवी और अनन्या करीब-करीब एक ही समय में इंडस्ट्री में आए हैं। शुरू से ही तीनों की तुलना हो रही है, इस रेस में आप आगे खड़ी दिखाई देती हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है। इसपर सारा ने कहा, 'मुझे लगता है हम तीनों ही बहुत ही युवा लड़कियां हैं। मुझे पता है कि यह तुलना क्यों होती है। लेकिन किसी भी इंसान की दूसरे इंसान से तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
लव आज कल 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हम तीनों अच्छे दोस्त हैं
सारा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम तीनों ही बहुत अलग हैं। हम तीनों की ही अलग-अलग खासियत है। वे दोनों ही मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त भी हैं। मैं उनके करियर के लिए हमेशा सर्वोत्तम होने की प्रार्थना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे लिए यही सोचती होंगी।' 

4 of 5
लव आज कल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ट्रेलर लॉन्च में इस फिल्म की सैफ और दीपिका की 'लव आज कल' से तुलना को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर सारा ने बताया, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इस फिल्म में मैं दीपिका वाला किरदार निभा रही हूं और कार्तिक मेरे पिता द्वारा निभाया किरदार निभा रहे हैं। वह उस दौर के प्यार की कहानी थी यह इस दौर के प्यार की कहानी है। अगर तुलना होनी ही चाहिए तो वह 1990 और 2020 में होने वाली मोहब्बत की है। जिसके बारे में ट्रेलर में भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा अपने पिता की बेटी के तौर पर पहचानी जाऊंगी
सारा ने बातचीत के दौरान यह भी कहा, 'मैं पहले भी अपने पिता (सैफ अली खान) की बेटी थी और आज भी मेरी वही पहचान है। उनकी बेटी के तौर पर पहचाने जाने पर मुझे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हां, मैं अपने करियर में हमेशा ऐसी कोशिश करती रहूंगी कि लोग मेरे काम को पसंद करें और मुझे अपनी प्रशंसा से नवाजें।' इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें