'बाहुबली' प्रभास 'साहो' के बाद अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रभास ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली मेगा बजट फिल्म की शूटिंग की घोषणा की है। पिछली फिल्मों की तरह ही प्रभास की यह फिल्म भी पैन-इंडिया रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Prabhas and S S Rajamouli
- फोटो : file photo
स फिल्म में प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण द्वारा किया जाएगा। वहीं इसका निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा होगा। यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनेगी जिसके बाद इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Saaho Movie Prabhas bike
- फोटो : Amar Ujala
अपनी नई फिल्म की जानकारी साझा करते हुए प्रभास ने लिखा, 'यह जानकारी साझा करते हुए मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाला शेड्यूल आनंद और मस्ती से भरपूर हो।' फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें प्रभास साधारण लुक में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक घुमावदार सीढ़ियां हैं जो ऊपर की तरफ जा रही हैं और उससे सटी दीवार पर तमाम तस्वीरें और पेंटिंग्स लगी हुई हैं। वहीं उनके सामने एक बड़ा से पियानो भी रखा हुआ है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है।
4 of 5
prabhas
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि 2017 में 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास पिछले साल फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। यह एक एक्शन फिल्म थी जिसमें श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट थी। इस फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपये (हिंदी, तमिल, तेलुगू) का कारोबार किया था।
प्रभास पहले ही बता चुके हैं कि वह फिल्मों की संख्या पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हैं इसलिए 'बाहुबली' की बंपर सफलता के बाद भी वह बहुत ही एहतियात से फिल्मों का चयन कर रहे हैं।