फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rithvik Dhanjani: सिंगापुर में खोए इन दो सितारों के बैग, फिल्म देखिए और खुद तय करिए कहानी का क्लाइमेक्स

Thu, 24 Aug 2023 09:12 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अपूर्व अरोड़ा और ऋत्विक धनजानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कहानियों के अंत को दर्शकों के हिसाब से तय करने के ओटीटी के प्रयोग नए नहीं हैं। इस तरह की प्रस्तुतियों में अक्सर दर्शकों के पास आगे की कहानी को अपनी पसंद के विकल्प के अनुसार बढ़ाने का मौका मिलता है। ऐसी ही एक नई कहानी जल्द ही ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने जा रही है। ‘लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर’ नामक इस फिल्म में छोटे परदे के चर्चित चेहरे ऋत्विक धनजानी की फिर से फिल्मों में वापसी हो रही है।

विज्ञापन

2 of 6
अपूर्व अरोड़ा और ऋत्विक धनजानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
एमएक्स प्लेयर की वेब फिल्म 'लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर' सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के सहयोग से बनी एक प्रयोगात्मक फिल्म है, जिसे देखने के बाद दर्शकों को न सिर्फ एक अलग अनुभव होगा बल्कि इस फिल्म को देखते वक्त खुद कहानी लिख सकेंगे और अपने पसंदीदा किरदार की कहानी अपनी पसंद के आधार पर देख सकेंगे। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी ध्रुव और सितारा के इर्द -गिर्द बुनी गई है। जिनके माध्यम से सिंगापुर के कई प्रतिष्ठित और खूबसूरत स्थलों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
एल-आर हर्ष देधिया- निर्देशक, अभिनेता अपूर्व अरोड़ा और ऋत्विक धंजन, जीबी श्रीधर, सिंगापुर टूरिज्म बोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वेब फिल्म 'लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर' में दिखाया गया है कि ध्रुव और सितारा अपनी एक यात्रा के दौरान अपना -अपना बैग खो देते है। और, बैग की तलाश में खुद को हासिल करते हैं। अपने आप में यह एक ऐसी अनोखी शॉर्ट फिल्म है, जिसे स्क्रीन पर देखकर दर्शक खुद ही तय करेंगे कि किस किरदार की कहानी उन्हें इस शॉर्ट फिल्म में देखनी है। एक अनोखी यात्रा पर निकले ध्रुव और सितारा कभी एक दूसरे से मिल भी पाएंगे या नहीं मिल पाएंगे, यह भी दर्शक ही तय करेंगे।

4 of 6
अपूर्व अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वेब फिल्म 'लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर'में ध्रुव की भूमिका निभा रहे रित्विक धनजानी कहते हैं, 'इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। एक अभिनेता के तौर पार इस फिल्म में मेरे लिए काम करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के हिसाब से आगे बढ़ेगी। यह अपने आप में  काफी अलग और अनोखी फिल्म है, जिसका परिणाम दर्शकों द्वारा दिए गए विकल्प से अलग होगा। दर्शक खुद ही तय करेंगे कि इस फिल्म में किसकी यात्रा दिलचस्प और रोचक है। और, स्क्रीन पर दिए गए विकल्प के आधार पर अपने पसंदीदा किरदार को चुनकर उसकी यात्रा को देख सकेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेता अपूर्व अरोड़ा और ऋत्विक धनजानी और जीबी श्रीधर, सिंगापुर पर्यटन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वेब सीरीज 'कॉलेज रोमांस' से चर्चा में आई अभिनेत्री अपूर्व अरोड़ा इस फिल्म में सितारा की भूमिका निभा रही हैं। वह कहती हैं, 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर हर इंसान किसी न किसी किरदार से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। यह फिल्म सिंगापुर के जीवंत परिदृश्य की खोज करते हुए, दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव कराएगी। इस फिल्म से मुझसे ज्यादा मेरी मां काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस फिल्म में मुझे रित्विक धनजानी के साथ काम करने का मौका मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपूर्व अरोड़ा और ऋत्विक धनजानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वेब फिल्म 'लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर'का निर्देशन हर्ष देहिया ने किया है। वह कहते हैं, 'यह फिल्म एक अविस्मरणीय अनुभव कराएगी। हम दर्शकों को एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव लाने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह फिल्म दर्शकों को सक्रिय रूप से अपनी पसंद की कहानी चयन करने का मौका देगा। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के सहयोग से बनी यह शॉर्ट फिल्म स्टोरीटेलिंग के लिए एक नया आयाम पेश करेगी।' यह शॉर्ट फिल्म 25 अगस्त 2023 को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें-  Tara Singh Gadar 2: तारा सिंह ने इसलिए मचाया था कत्लेआम, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद डाला गया ये सीन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें