गदर एक प्रेम कथा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ शुरू ही तारा सिंह के परिवार से होती है। अभिनेता प्रमोद माउथो फिल्म में तारा सिंह के पिता बने हैं। उनका मानना है कि बंटवारे के बाद भी पाकिस्तान में हिंदू और सिख सुकून से रह सकते हैं लेकिन एक दिन पुलिस कुछ और ही एलान करती है। तारा सिंह इस पूरे सीन में कहीं नहीं दिखता। बस उसके पिता, उसकी मां और उसकी दो बहनें सामान बांधती परेशान हाल में दिखती हैं। इसी बीच तारा सिंह की मां दो पुड़िया लेकर आती है और अपनी बेटियों को देना चाहती है, पर दे नहीं पाती। इस पर तारा सिंह का पिता ये पुड़िया अपनी बेटियों को देता है और कहता है कि अगर कोई तुम्हारी अस्मत पर हाथ डाले तो इसे खा लेना।