फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में आजतक नहीं हुई होगी इतनी महंगी शादी, वेन्यू की तस्वीरें देख लग जाएगा खर्चे का अंदाजा

Tue, 14 Aug 2018 02:47 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण
अनुष्का और विराट के बाद अब फैंस को लंबे समय से दीपिका और रणवीर की शादी का इंतजार था । अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि दीपिका और रणवीर की शादी की डेट फाइनल हो गई है । साथ ही गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है । 
विज्ञापन

2 of 7
लेक कोमो
दीपिका और रणवीर के सूत्रों ने बताया कि शादी 20 नवंबर को फिक्स हुई है । इससे पहले ये भी खबर आई थी कि अनुष्का-विराट की तरह दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी इटली में करने का फैसला लिया है । इटली के लेक कोमो नाम की जगह पर दीप-वीर सात फेरे लेंगे ।
विज्ञापन

3 of 7
लेक कोमो
मेहमानों की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने शादी में सिर्फ 30 लोगों को बुलाने का फैसला लिया है । इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे । अभी तक किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के शादी में शामिल होने की खबर नहीं आई है ।

4 of 7
लेक कोमो
वेन्यू की बात करें तो रणवीर और दीपिका ने 'लेक कोमाे' नाम की जिस जगह को पसंद किया है वो इटली के लोम्बार्डी में है । इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा । 
विज्ञापन

5 of 7
लेक कोमो
इस विला की तस्वीरें देखेंगे तो आपको जन्नत से कम नहीं लगेंगी । खबर थी कि अनुष्का-विराट ने अपनी शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन दीपिका और रणवीर का खर्चा 100 करोड़ से भी ऊपर जाएगा । इसका अंदाजा आप डेस्टिनेशन की तस्वीरें देखकर ही लगा सकते हैं ।
विज्ञापन

6 of 7
लेक कोमो
शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा । 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के एक्टर कबीर बेदी ने कल यानी 13 अगस्त को रणवीर और दीपिका को शादी की डेट फिक्स होने पर बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लेक कोमो
उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'Great couple! Great locale in Italy! Great event! Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness.'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें