फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल तक एक तरफा प्यार के बाद बोनी ने श्रीदेवी को किया था प्रपोज, लव स्टोरी सुनाते-सुनाते रो पड़े

Tue, 14 Aug 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
कल यानी 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वां जन्मदिवस था । इस मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था । यहां 'मॉम', 'लम्हे', 'इंग्लिश-विंग्लिश', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी श्रीदेवी की कुछ हिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी । 
विज्ञापन

2 of 6
जाह्नवी कपूर
इस मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर कीं । बोनी ने बताया कि श्री से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे । श्री के बारे में बात करते-करते बोनी की आंखों में आंसू आ गए । वहीं बेटी जाह्नवी भी कैमरे के सामने अपने आंसू छिपाती नजर आईं ।
विज्ञापन

3 of 6
बोनी कपूर
बोनी ने अपनी और श्री की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12  साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था । उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था ।'

 

4 of 6
जाह्नवी कपूर
'एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।'
विज्ञापन

5 of 6
बोनी कपूर
बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के बारे में कहा, 'अर्जुन और अंशुला मेरी ताकत हैं । जिस तरह से उन दोनों ने जाह्नवी और खुशी काे स्वीकार किया है उससे मैं निश्चिंत हो गया हूं । मेरे चारों बच्चे मेरी ताकत हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self
बोनी ने आगे कहा, 'श्री के साथ जुड़ी यादें परिवार को याद आती हैं । मुझे हर पल उसकी कमी महसूस होती है । मैं बस उसकी यादों के साथ जी रहा हूं । वो अचानक ही हमसे बहुत दूर चली गई जिसका किसी को अंदाजा नहीं था ।' इस मौके पर जाह्नवी काफी इमोशनल दिखीं । प्रोग्राम से बाहर आते वक्त वो अपने पिता के कंधे पर सिर रखकर रो रही थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें