फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सनी देओल को मनाने में जुटे अमित शाह, इन दो में से एक सीट पर उतार सकती है भाजपा

Sun, 21 Apr 2019 07:38 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद अब भाजपा की निगाहें अब सनी देओल पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता सनी देयोल को मनाने पहुंचे। पुणे में हुई बैठक का नतीजा क्या निकला, यह तो नहीं पता, लेकिन इतना साफ है कि अमृतसर के लिए भाजपा और शाह कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहते। हालांकि गुरदासपुर सीट पर भी नाम अभी तय नहीं। विनोद खन्ना चार बार गुरदापुर सीट से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी के समर्थन में सभा को संबोधित करते धर्मेंद्र - फोटो : ANI
2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये सीट कांग्रेस के पाले में आ गई । 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी । सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Deol
अमरोहा के भाजपा नेता तरुण राठी ने शुक्रवार शाम को फेसबुक वाल पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें अमित शाह और सनी देयोल बैठे हैं, साथ ही राठी भी नजर आ रहे हैं। राठी ने लिखा कि ‘आज पुणे में प्रिय मित्र सनी देयोल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।’ राठी ने इस फोटो के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इतना तय है कि भाजपा सनी को अमृतसर से लड़ाने की कोशिश में है। 
 

4 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
अमृतसर में पिछली बार भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को कैप्टन अमरिंदर  सिंह ने करीब एक लाख वोट से हराया था। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर में इस हार को पार्टी अब तक पचा नहीं पाई है। पार्टी ने अमृतसर जीतना इस बार प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। हाल ही में अमृतसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहरवासियों से भी फीडबैक लिया है कि कैसा उम्मीदवार होना चाहिए। स्थानीय या बाहरी, पर वे भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : फिल्म
पार्टी के सीनियर नेताओं की कई बार सनी देओल से बात हो चुकी है। लेकिन वह फिलहाल राजनीति में आने को तैयार नहीं हैं जिसके बाद अमित शाह उन्हें मनाने पहुंचे। वह मना पाए या नहीं, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। वह मान गए तो अमृतसर में पार्टी की राह आसान होगी, वरना कैंडिडेट ढूंढना चुनौती होगी। प्रदेश के किसी भी नेता को फिलहाल मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी ये भी साफ नहीं हुआ है कि सनी कब बीजेपी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें