फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMS लीक होने से सुर्खियों में आ गई थी ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- 'मां बनना चाहती हूं लेकिन दर्द...'

Sun, 21 Apr 2019 07:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
riya sen
रिया सेन ने साल 2017 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से गुपचुप तरीके से शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया था । रिया ने पुणे में बंगाली रीति-रिवाज शादी की थी । शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। हाल ही में रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
riya sen
उन्होंने कहा, 'मेरी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है । मेरे पति बहुत समझदार और खुले विचार वाले हैं । वो मेरे करियर को लेकर मुझे सलाह देता है। इसी तरह का प्रोत्साहन मेरे पिता, मेरी मां को देते थे । इसलिए वो बिल्कुल मेरे पिता की तरह है ।'
विज्ञापन

3 of 6
riya sen
रिया ने मां बनने को लेकर अपने प्लान के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि उन्हें लेबर पेन से बहुत डर लगता है । रिया कहती हैं, 'मैं मां बनना चाहती हूं । लेकिन मुझे लेबर पेन से बहुत डर लगता है । हम दोनों लाइफ को खुलकर जी रहे हैं लेकिन हम दोनों को बच्चे चाहिए ।'

4 of 6
रिया सेन
'अभी हम दोनों काम में बिजी हैं । ये भी होगा लेकिन अभी नहीं ।' रिया से जब पूछा गया कि आपकी शादी के फैसले को लेकर पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था । तब रिया ने बताया, 'उन्हें यकीन नहीं हुआ था । उन्हें लग रहा था कि उनका बच्चा इतनी जल्दी शादी करने जा रहा है ।'
विज्ञापन

5 of 6
riya sen
रिया ने बताया था कि शादी के बाद उन्हें कुछ कॉन्प्रोमाइज भी करने पड़े । उन्होंने कहा, 'मैं अपने पेट डॉग को छोड़कर पति के साथ दिल्ली आ गई । मेरे पेट्स मेरी जिंदगी हैं । मैं हर चीज को बैलेंस करके रखती हूं । खुश रहने के लिए एक रिश्ते में रहना जरूरी है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
riya sen
बता दें कि रिया का नाता विवादों से भी रहा है । रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अष्मित पटेल के साथ उनका सेक्स एमएमएस लीक होना। 2005 में रिया और अष्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी । रिया का कहना था कि वीडियो में वो लड़की कोई और है। इस वीडियो के लीक होने के साथ ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें