फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज को कुछ दिनों पहले तक हिंदी पट्टी में बहुत कम लोग ही जानते थे, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विक्रम की जबरदस्त सफलता के बाद वह हिंदी भाषियों के बीच भी रातोंरात मशहूर हो चुके हैं। यूं तो कनगराज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म ने अब उन्हें पैन इंडिया लेवल का डायरेक्टर बना दिया है। हाल ही में उनकी फिल्म विक्रम रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमल हासन, विजय सेतुपति, फहाद फाजिल स्टारर इस फिल्म में तमिल एक्टर सूर्या ने भी कैमियो किया है, जिसकी वजह से यह फिल्म और भी ज्यादा खास बन गई है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। विक्रम की रिलीज के बीच आज हम आपको इस रिपोर्ट में लोकेश कनगराज की उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उत्तर भारत के लोग हिंदी में आसानी से देख सकते हैं। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट