विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी और इस पहल के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की प्रशंसा की थी। वहीं, इस मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए 'बंदेया' गाने को भी लॉन्च किया गया, जिसे सदगुरु ने अपनी आवाज दी है। मीत ब्रदर्स के साथ सद्गुरु का यह डेब्यू गाना है।