फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट टाइम वोटर थे ये 6 स्टार किड्स, लेकिन पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आया एक भी

Mon, 29 Apr 2019 08:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
these star kids was first time voters - फोटो : amar ujala
आज 17वीं लोकसभा के लिए मतदान का चौथा चरण पूरा हो चुका है। इस दौरान मुंबई में पोलिंग बूथ पर फिल्मी सितारों की भीड़ नजर आई। सितारों के अलावा इस बार कई स्टार किड्स के पहली बार वोट डालने की संभावना थी, लेकिन बहुत से स्टार किड्स पोलिंग बूथ पर ही नजर नहीं आए। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड्स जो थे फर्स्ट टाइम वोटर थे लेकिन नहीं डाल सके वोट। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
khushi kapoor - फोटो : file photo
खुशी कपूर
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर 18 साल की हो चुकी हैं और वो भी पहली बार मतदान करने वालों की लिस्ट में शामिल थीं। लेकिन वह मतदान केंद्र पर नजर ही नहीं आईं।
विज्ञापन

3 of 7
सुहाना खान - फोटो : file photo
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फर्स्ट टाइम वोटर थीं। वह भी 18 साल की हो चुकी हैं। लेकिन पोलिंग बूथ पर सुहाना के पिता शाहरुख खान और मां गौरी तो नजर आए लेकिन सुहाना कहीं दिखाई नहीं दीं।

4 of 7
ira khan - फोटो : file photo
इरा खान
सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान भी 22 साल की हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने भी अभी तक वोट नहीं किया था। पोलिंग बुथ पर आमिर और उनकी पत्नी किरण राव पहुंचे,लेकिन इरा खान भी नजर नहीं आईं।
विज्ञापन

5 of 7
सुहाना खान और शनाया कपूर - फोटो : file photo
शनाया कपूर
एक्टर संजय कपूर की बेटी और खुशी-जान्हवी की कजिन शनाया कपूर भी पहली बार वोट थीं। वो 19 साल की हो चुकी है। खबरों की मानें तो उन्होंने भी वोट नहीं दिया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान - फोटो : file photo
आर्यन खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे 21 साल के हैं। हालांकि उन्होंने आज तक वोट नहीं दिया। गौरतलब है कि आर्यन खान अमेरिका में है इस वजह से वह वोट नहीं डाल सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sara Ali Khan, Ibrahim - फोटो : social media
इब्राहिम अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान 18 साल के हो चुके हैं। उम्मीद थी कि मतदान के दिन वह जरूर नजर आते, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें