आज लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 71 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इन 71 सीटों पर सबसे ज्यादा चर्चा मायानगरी मुंबई की रही। यहां बॉलीवुड के कई सितारे घर से बाहर निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए। लेकिन इन सब में कुछ ऐसी भी सितारे रहे जो किसी न किसी वजह से वोट डालने में असमर्थ रहे। तो चलिए हम आपको उन सितारों के बारे में जो नहीं डाल सके वोट।
विज्ञापन
2 of 10
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इस बार वोट डालने से वंचित रह गए। गौरतलब है कि वह लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। जिसके चलते वह वोट नहीं डाल सके। लेकिन ऋषि कपूर ने मुंबई में मतदान से पहले अपने फैंस से वोट डालने की अपील जरूर की।
विज्ञापन
3 of 10
Ananya Pandey
- फोटो : twitter
अनन्या पांडे
एक्टर चंकी पांडे और बॉलीवुड की अपकमिंग हीरोइन अनन्या पांडे ने भी इस लोक सभा चुनाव अपना वोट नहीं डाला है। इस बात की जानकारी खुद अनन्या ने इंस्टाग्राम पर दी। उनकी इंस्टा पोस्ट के अनुसार उनके वोटर आइडी में कुछ दिक्कत के चलते वह वोट नहीं डाल सकीं।
4 of 10
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
नीतू कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर भी इस बार वोट नहीं डाल सकीं। खबरों की मानें तो जब से उनके पति ऋषि कपूर का न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है तब से वह उनके साथ न्यूयॉर्क मेें ही हैं। इस वजह से वह भी वोट नहीं डाल सकीं।
विज्ञापन
5 of 10
alia bhatt
- फोटो : file photo
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है। इसलिए उनके पास वोट डालने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
अक्षय कुमार
अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है।
विज्ञापन
7 of 10
katrina kaif
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से उन्हें भारत में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है।
8 of 10
jacqueline fernandez
- फोटो : file photo
जैकलीन फर्नांडिस
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
9 of 10
नर्गिस फखरी
- फोटो : file photo
नरगिस फाखरी
बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकस्टार' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं। नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है।
इमरान खान
लिस्ट में फ्लॉप एक्टर इमरान खान का भी नाम आता है। वह अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद उन्हें कैलिफोर्निया जाना पड़ा। यही अभिनेता की आगे की पढ़ाई पूरी हुई। बता दें कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है।