फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब एक और फिल्म को भी चुनाव आयोग ने लटकाया, रिलीज पर लगाई रोक

Wed, 01 May 2019 04:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव पर बनी बायोपिक पर भी रोक लगा दी है। इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी की एनटीआर' है जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए फिलहाल रिलीज पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनटीआर - फोटो : file photo
मंगलवार को चुनाव आयोग ने 'लक्ष्मी की एनटीआर' के लिए अपना पूराना बयान जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक फिल्म को रिलीज न किया जाए। गौरतलब है कि यही बयान चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर दिया था। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर एनटी रामाराव की जिंदगी पर बनी फिल्म आज यानी 1 मई रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन

3 of 5
एनटीआर - फोटो : file photo
गौरतलब है कि इससे पहले फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा राज्य के चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिख चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल ऐसी फिल्मों पर रोक लगा रखी है जो आचार संहिता का उल्लघंन करती हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की वजह से काफी चर्चा में हैं। 

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार कर रहे हैं। बीते दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।  गौरतलब है कि कड़े संघर्ष के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को 11 अप्रैल को रिलीज होना वाली थी लेकिन बाद में इसको भी टाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
आपको बता दें कि हाल ही में देशभर मेें हो रहे आम चुनाव के देखते हुए चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगा दी है। आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगाने के पीछे आचार संहिता का हवाला दिया है। खबर की मानें तो कि पीएम मोदी की बायोपिक देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई है जिसपर फिलहाल चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें