फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 किरदारों ने अनुष्का को बनाया टॉप की हीरोइन, एक फिल्म को तो खुद किया था प्रोड्यूस

Wed, 01 May 2019 02:04 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anushka Sharma - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा को हिंदी सिनेमा में आए 11 साल हो चुके है। इस सफर में अनुष्का ने हर तरह के किरदारों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता। एक नजर डालते हैं अनुष्का के उन पांच किरदारों पर जिन्होंने उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाया।
 
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : file photo
रोल- तानी साहनी
फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी (2008)


यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म से करियर की शुरूआत करना अनुष्का शर्मा के लिए बहुत लकी साबित हुआ। आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में में तानी साहनी की भूमिका में अनुष्का ने लोगों के दिलो पर छाप छोड़ने में सफल रही। शाहरुख जैसे बड़े अभिनेता के सामने उनको दर्शकों से सराहना मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : file photo
रोल- श्रुति कक्कड़
फिल्म- बैंड बाजा बारात (2011)


अनुष्का के अभिनय को एक बार फिर से फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए सराहा गया। इस फिल्म में अनुष्का एक अलग रूप में दिखी। थोड़ी नटखट, थोड़ी चंचल, और थोड़ी रोमांटिक। इस फिल्म का निर्देशन अपनी पहली फिल्म का निर्देशन कर रहे मनीष शर्मा ने किया और इसी फिल्म से आज के टॉप 3 सितारों में शुमार रणवीर सिंह ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया।

4 of 6
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : file photo
रोल- अकीरा राय
फिल्म- जब तक है जान (2012)


फिल्म जब तक है जान में अनुष्का फिर एक बार शाहरुख खान के साथ नजर आईं। फिल्म में उनका कंपटीशन कैटरीना कैफ के साथ रहा और इन दो बड़े सितारों के बीच भी अनुष्का ने अपने मस्तमौला किरदार से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस फिल्म के लिए अनुष्का को अपने करियर का पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 6
anushka sharma - फोटो : file photo
रोल- मीरा
फिल्म- एनएच 10 (2015)


अनुष्का ने अब तक सिर्फ नटखट, चुलबुली, और चंचल किरदारों के लिए सुर्खिया बटोरी थी। लेकिन गंभीर किरदारों के लिए अनुष्का को पहचान मिली फिल्म एनएच 10 से। इस फिल्म से अनुष्का ने निर्माता के तौर पर भी अपनी शुरूआत की। इस फिल्म में अनुष्का के अभिनय को समीक्षकों ने खूब सराहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero - फोटो : social media
रोल- आफिया युसुफजई
फिल्म- जीरो (2018)


शाहरुख खान के साथ साल 2008 में अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट एक दिव्यांग का किरदार निभाया। जब तक है जान की तिकड़ी रिपीट तो हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही। इस फिल्म के बाद से अनुष्का शर्मा ने ब्रेक लिया हुआ है। वह इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ आईपीएल मैचों के दौरान शहर शहर घूम रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें