फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, खुद कांग्रेस से तो पत्नी को एसपी से उतारा

Thu, 23 May 2019 11:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा इस बार के चुनाव में काफी चर्चा में रहे हैं। बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से उनका कड़ा मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है। शत्रुघ्न ने इस बार भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। पार्टी में रहते हुए वो लगातार मोदी सरकार को निशाना साधते रहे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा 112 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कई बार सांसद रह चुके हैं और वो मोदी विरोधी माने जाते हैं। अक्सर उनके बयानों में सरकार के खिलाफ बगावती सुर दिखे इसी के चलते भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद शत्रुघ्न ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
Poonam Sinha - फोटो : amar ujala
इस बार चुनाव शत्रुघ्न सिन्हा के इस लिए भी खास है क्योंकि इस बार उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनाव लड़ रही हैं। वो लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ उतरी हैं। पूनम के नाम पर पति से ज्यादा संपत्ति है। वो करीब 193 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8.60 करोड़ रुपये की चल और 103.61 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 4,58,232 रुपये कैश हैं। वहीं  पूनम सिन्हा के पास भी 5,95,366 रुपये कैश है।
विज्ञापन

5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala
शत्रुघ्न सिन्हा के पास 2.74 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट, 29.10 लाख रुपये के बॉन्ड म्यूचुअल फंड में निवेश हैं। उनके पास मौजूद सोने, चांदी और कीमती स्टोंस की कीमत 1.03 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.15 करोड़ रुपये के गहने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala
शत्रुघ्न ने जो हलफनामा दिया उसके मुताबिक उनके पास सात कारें हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 2013 की मर्सिडीज कार है जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें