फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से पहले ये बॉलीवुड सितारे भी 'औरत' के रोल में ऐसा ढले, पता ही न चले

Thu, 23 May 2019 11:27 AM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
akshay kumar, ashutosh rana - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा एक ऐसी जगह है जहाँ आमतौर पर लव स्टोरीज़ ही चलती आई हैं या फिर एक ऐसा हीरो जो सबकी नज़रे अपनी ओर खींच लेता है। इसलिए कई किरदार कुछ नया करने की दौड़ में हमेशा शामिल रहते हैं। और ये दौड़ भारतीय सिनेमा में हमेशा रहती है। कुछ अच्छा करने की इस दौड़ में कई पुरुष किरदार महिला के किरदार निभाने में भी नहीं हिचके, जिनमें गोविंदा, रितेश देशमुख, आमिर खान, कमल हासन,आशुतोष राणा जैसे कई नाम शामिल हैं।

लेकिन अब इसी लिस्ट में एक नया नाम अक्षय कुमार का जुड़ने जा रहा है। हालांकि उन्होंने इससे पहले भी फ़िल्म 'खिलाड़ी' में एक महिला का किरदार निभाया था लेकिन वो उस महिला (अक्षय कुमार) पर आधारित नहीं था। उस फ़िल्म में गर्ल्स हॉस्टल में रहने के लिए अक्षय कुमार और दीपक तिजोरी लड़की बन गए थे। लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फ़िल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पोस्टर जारी किया, जिसमें वे आंखों में काजल लगाते हुए दिख रहे हैं। इस के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी महिला या किन्नर का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
Akshay Kumar - फोटो : social media
जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर साझा किया फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस नाराज हो गए। क्योंकि उनके बताए बिना ही फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया। ये किरदार और कोई नहीं बल्कि उन पुरुष किरदार के हैं जिन्होंने एक महिला या किन्नर का किरदार निभाया। जानते हैं ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में जानते हुए जिन्होंने पुरुष होते हैं महिला या किन्नर के किरदार में खूब वाह-वाही लूटी और भारतीय सिनेमा पर अपनी छाप हमेशा के लिए छोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 8
Ashutosh Rana - फोटो : social media
आशुतोष राणा
आप 1999 की संघर्ष को ज़रा भी नहीं भूल पाएंगे, तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित संघर्ष में आशुतोष राणा ने किन्नर का किरदार निभा कर हर किसी की साँसे रोक दी थी। फ़िल्म में आशुतोष राणा एक सनकी की भूमिका में नज़र आते हैं । यह फ़िल्म अपने समय की सुपरहिट फ़िल्मों में से एक थी। इस फ़िल्म के लिए आशुतोष राणा को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था।

4 of 8
sadashiv amrapurkar - फोटो : social media
सदाशिव अमरापुरकर
एक दौर था जब भारतीय सिनेमा के विलेन हीरो को कड़ी चुनौती देते थे। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे विलेन हुए जिनका नाम आज भी सभी की ज़ुबान पर हैं। ऐसा ही एक किरदार है 1991 की फ़िल्म 'सड़क' की महारानी का। सदाशिव अमरापुरकर ने 'सड़क' फ़िल्म में महारानी का किरदार निभाया था, जो एक विलेन की भूमिका का था। लेकिन उसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस रोल के लिए उन्हें अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
Prashant Narayanan - फोटो : social media
प्रशांत नारायणन
बड़े परदे पर कई किरदार ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि कभी-कभी असल ज़िन्दगी में भी लोग उनसे डरा करते हैं। 'मर्डर-2' में धीरज पांडे का किरदार निभाने वाले प्रशांत नारायणन ने अपनी एक्टिंग और अपने रोल से सबको डराया भी और फ़िल्म के विलेन की भूमिका बड़ी ही उम्दा तरीके से निभाई भी।
विज्ञापन

6 of 8
Kamal Haasan - फोटो : social media
कमल हासन
कमल हासन की 'चाची 420' फ़िल्म 1997 में आई थी, जिसमें कमल अपनी बेटी के लिए कामवाली बाई बनते हैं। उनकी पत्नी तब्बू अपने पति का घर छोड़कर अपने पिता के यहां रहने लगती है।दोनों की एक बेटी भी है जिसके साथ समय बिताने के लिए वे तब्बू के पिता अमरेश पुरी के घर में कामवाली बाई बन जाते हैं, जिन्हें सब चाची कह कर बुलाते हैं। फ़िल्म को दर्शकों का खूब प्यार और साथ मिला। कमल हसन के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि फ़िल्म का नाम सुनते ही उन्हें सबसे पहले कमल हासन का नाम याद आता है। फिल्म में वे एक पावरफुल महिला के रूप में दिखते हैं जो कई गुंडों से अकेले ही लड़ जाती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Govinda - फोटो : social media
गोविंदा
गोविंदा जब फ़िल्मों आते थे तो उनका एक अलग ही दौर था। उनके डांस, बोलने के ढ़ंग, नाचने के अंदाज पर लोग कायल हो गए थे। वे नए नए किरदार में आते और उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती जाती। 'आंटी नंबर 1' फ़िल्म 1998 में आई थी। वैसे तो कई फ़िल्मों में महिला का किरदार निभाया है लेकिन आंटी नंबर वन पूरी फ़िल्म उनेक इसी रोल पर आधारित थी। दर्शकों को उनके द्वारा निभाया गया महिला का रोल काफ़ी पसंद किया जाने लगा।
विज्ञापन

8 of 8
ravi kishan - फोटो : social media
रवि किशन
भारतीय सिनेमा में जितने भी अभिनेता के किरदार आ जाए पर दिमाग में वही बैठते हैं जो कुछ अलग कर दिखते हैं। अब चाहे वो 2013 की फ़िल्म 'रज्जो' में महेश मांजरेकर का किन्नर का किरदार हो या फिर 2013 में आई तिग्मांशु धूलिया की फ़िल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन का किन्नर का वाला किरदार और या फिर चाहे 1997 की फ़िल्म 'तमन्ना' में परेश रावल के किन्नर का किरदार। इन सभी किरदारों ने दर्शकों को चौंका दिया था। 'लक्ष्मी बॉम्ब' तमिल फ़िल्म 'मुनी:2 कंचना' की रीमेक है, जिसके निर्देशक राघव लॉरेंस हैं। इस फ़िल्म में किआरा आडवाणी और आर माधवन भी नज़र आयेंगे। फ़िल्म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें