फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के मीम पर ट्रोल होने वाले विवेक ने मोदी की जीत पर राहुल पर कसा तंज, बोले- 'ये काम कर लो'

Thu, 23 May 2019 04:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Gandhi and Vivek - फोटो : file photo
भाजपा ऑफिस में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के पार है जबकि कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है। जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में आम और खास हर एक की दिलचस्पी है तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी खास वजह फिल्म का नाम है जो कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। विवेक ओबेरॉय फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच विवेक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अब राहुल गांधी राजनीति छोड़ दें।
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। विवेक ओबेरॉय ने कहा- जो न्याय की बातें करते हैं, शासन अन्याय का करते हैं। पीएम मोदी को रोक नहीं सकते हैं। जब पीएम मोदी जीत का जश्न कल मनाएंगे उसी दिन हमारी फिल्म भी आ रही है। उसका जश्न भी मनाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : instagram
इसके बाद विवेक ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'राहुल अब खाली हैं तो उनसे कहूंगा कि वो कल मेरी फिल्म आकर देखें। मेरी राहुल गांधी से अपील है कि नफरत की राजनीति छोड़कर अब भारत के बारे में सोचिए।' 

4 of 5
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
आपको बता दें, विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए थे। विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय की ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर किसी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर ऐश्वर्या की तस्वीर से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा था। इस तस्वीर को विवेक ओबेरॉय ने शेयर कर दिया। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
इस मीम को शेयर करते ही विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स का कहना था कि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर ऐश्वर्या का अपमान किया है। जबकि ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने भी विवेक की इस हरकत को शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें