फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला ने उड़ाया PM मोदी का मजाक, बोलीं- 'उनपर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए'

Fri, 19 Apr 2019 10:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
urmila mantodkar - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' देखकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इस बीच कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ रही उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी की बायोपिक पर हमला बोला है।
विज्ञापन

2 of 4
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म केवल एक मजाक है, क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। उर्मिला ने कहा- 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
उर्मिला ने चुटकी लेते हुए कहा 'उन पर और उनके अधूरे वादों पर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी। इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया।
विज्ञापन

4 of 4
PM Modi Biopic - फोटो : social media
मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना हैं। बता दें उत्तर मुंबई लोकसभा सीट भाजपा ने एक बार फिर से गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) को टिकट दिया है। बात करें पीएम मोदी के बायोपिक की तो फिल्म के निर्माता ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें