फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होते ही सनी देओल ने दिखाए 'घातक' तेवर, PM मोदी के लिए मांगे 5 साल और

Tue, 23 Apr 2019 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां बॉलीवुड सितारों को पार्टी ज्वॉइन करने का प्रस्ताव दे चुकी हैं। अब इस कड़ी में सनी देओल का नाम भी शामिल हो चुका है। सनी देओल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। साथ ही वह गुरदासपुर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने कहा- जिस तरह से आप लोगों ने मुझे प्यार दिया मैं उसका आभारी हूं। मेरे पापा बरसों से इस परिवार (भाजपा) से जुड़े रहे हैं। आज मैं यहां मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं 5 साल तक उनकी ही सरकार रहे। वो देश को आगे ले जा रहे हैं। मैं इस देश के लिए जो कर सकता हूं करूंगा और दिल से करूंगा।
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Deol
बीते कुछ दिनों से बीजेपी इस मामले में सनी देओल से बात कर रही थी। बीते दिनों अमित शाह के साथ वायरल हुई सनी देओल की फोटो के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। बीजेपी की ओर से एक्टर विनोद खन्ना चार बार गुरदापुर सीट से सांसद रह चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार - फोटो : Hema Malini Twitter
2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये सीट कांग्रेस के पाले में आ गई। 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। 

4 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं। 62 साल के सनी देओल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' आई थी। इसके बाद उनकी फिल्म मोहल्ला अस्सी भी रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol with Son Karan
इसके अलावा सनी जल्द ही अपने बेटे करण देओल की बॉलीवुड में एंट्री कराने जा रहे हैं। सनी ने खुद बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को डायरेक्ट किया है। फिल्म के कुछ पोस्टर सामने आ चुके हैं। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। सनी देओल बेटे के डेब्यू में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें