देशभर में लोहड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार का खास महत्व होता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए नया साल माना जाता है। इस दिन आग में मूंगफली, गजक, तिल और गुड़ चढ़ाया जाता है। बात बॉलीवुड की करें तो कई फिल्मों में लोहड़ी मनाते हुए दिखाया गया है। तो चलिए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।