हिंदी सिनेमा जगत में हर एक त्योहार का जश्न पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। ऐसा ही कुछ लोहड़ी के मौके पर भी देखने को मिला। मुंबई के जुहू में फिल्म 'जय मम्मी दी' की टीम ने पूरे जोश से लोहड़ी का आनंद उठाया। इस मौके पर सनी सिंह, सोनाली सहगल, पूनम ढिल्लों, सुप्रिया पाठक, निर्देशक नवजोट गुलाटी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सभी ने जमकर भांगड़ा किया और मिठाइयां खाई और खिलाई। इस खुशी के मौके पूरा पंजाबी माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि सनी सिंह से लेकर पूनम और निर्देशक नवजोट गुलाटी भी पंजाब से संबंध रखते हैं इस वजह से त्यौहार और भी खास हो जाता है।