आज 24 मार्च है। मार्च का महीना और आज की तारीख शायद ही कोई भूल पाया हो। इस तारीख का ज्यादा तो नहीं लेकिन एक साल पुराना इतिहास जरूर है। जी हां, आज ही के दिन पिछले साल फैली कोरोना महामारी के कारण संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसने न जाने कितनी ही जिंदगियों को बेपटरी कर दिया था, जिससे उभरने की कोशिश वे आज भी कर रहे हैं। कोरोना रोकथाम और बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने न जाने कितनों की जिंदगी और रोजगार पर ही ताला लगा दिया। इसने आम तो आम बॉलीवुड की भी कमर तोड़ दी। मनोरंजन जगत से जुड़े तमाम कलाकार बेरोजगार हो गए। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों की जिक्र कर रहे हैं।