फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नरगिस का इंटरव्यू लेते हुए खामोश हो गए थे सुनील दत्त, पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

Wed, 24 Mar 2021 06:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील दत्त, नरगिस - फोटो : Insatagram- @duttsanjay
सुनील दत्त हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार थे जिनके अभिनय की दुनिया दीवानी थी। वो सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल राजनेता भी रहे। फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जाता था। बॉलीवुड में नरगिस दत्त के साथ उनकी प्रेम कहानी और फिर शादी के किस्सा भी खूब मशहूर हुआ था। हालांकि आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताते हैं जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। जब सुनील दत्त को नरगिस का इंटरव्यू लेना पड़ा था और उनके पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
नर्गिस
दरअसल ये बात उस समय की बात है जब सुनील दत्त फिल्म जगत में नहीं आए थे और ना ही नरगिस उनकी पत्नी बनी थीं। सुनील दत्त रेडियो सीलोन में उद्घोषक हुआ करते थे। उन्हीं दिनों में वो मौका आया जब अभिनेत्री नरगिस का उन्हें इंटरव्यू लेना था। उस दौर में नरगिस एक बड़ी अभिनेत्री बन चुकी थीं। जब इंटरव्यू का वक्त हुआ तो वो स्टूडियो पहुंच गईं। ऐसा कहा जाता है कि नरगिस को अपने सामने देख सुनील दत्त बिल्कुल घबरा गए थे। इसकी दो वजह बताई जाती है। एक तो सुनील नरगिस की स्टारडम से घबरा गए थे क्योंकि वो एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी कहा जाता है कि सुनील दत्त नरगिस को काफी पसंद करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील दत्त और नरगिस
हालांकि उन्होंने किसी तरह खुद को समझाते हुए नरगिस का इंटरव्यू लेना शुरू किया। वैसे तो सुनील दत्त जब बोलने पर आते थे तो उनकी बातों सुनकर लोग चुप हो जाते थे, लेकिन जब नरगिस बोलने लगीं तो उनकी बातें सुनकर वो एकदम खामोश पड़ गए। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। उस वक्त नरगिस ने उन्हें समझाया कि घबराने जैसी कोई बात नही है और वो आराम से उनसे सवाल पूछ सकते हैं।

4 of 5
नरगिस-सुनील दत्त
उस वक्त शायद नरगिस भी नहीं जानती थीं कि एक दिन वो सुनील दत्त की पत्नी बन जाएंगी। सुनील दत्त ने रेडियो का काम छोड़कर फिल्मों में कदम बढ़ाना शुरू किया। नरगिस से उनकी दूसरी मुलाकात 'दो बीघा जमीन' के सेट पर हुई। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के सेट पर ही आग का हादसा हुआ था जिसमें सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस की जान बचाई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट से ही नरगिस और सुनील दत्त के प्यार की शुरूआत हुई थी। एक दिन सुनील नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया था। 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। नरगिस इस दुनिया से जरूर गईं लेकिन सुनील के दिल और उनकी यादों में वो हमेशा बनी रहीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें