फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल के जेलर बनेंगे करण कुंद्रा, सभी कैदियों के साथ खेलेंगे अत्याचारी खेल

Thu, 03 Mar 2022 12:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने को तैयार हैं। बीत दिनों बिग बॉस 15 के बतौर प्रतियोगी नजर आए एक्टर करण कंद्रा अब जल्द ही एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने को तैयार हैं। बीत दिनों बिग बॉस 15 के बतौर प्रतियोगी नजर आए एक्टर करण कंद्रा अब जल्द ही एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अब जल्द ही एकता कपूर और कंगना रणौत के चर्चित रियलिटी शो लॉकअप में नजर आने वाले हैं। इस बारे में ऑल्ट बालाजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

शेयर किए गए इस वीडियो में करण कुंद्रा काफी धाकड़ अंदाज में बात करते मजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिनेता कहते हैं कि, "शराफत किस चिड़िया का नाम है, लगता है ये सब भूल गए हैं, याद दिलाने का वक्त आ गया है।" इसके बाद कैमरे के सामने आते ही करण आगे कहते हैं, "आ रहा हूं मैं क्वीन के एस बैड एस जेल में इन सबको लाइन पर लाने। असली अत्याचारी खेल तो अब शूरु होगा।"
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो को बॉलीवुड की पंग गर्ल कंगना रणौत होस्ट कर रही हैं। लॉक अप को डिजिटल प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में इस समय 14 प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स में निशा रावल, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, चक्रपाणि, सिद्धार्थ शर्मा, अंजलि अरोड़ा, बबीता फोगट, शिवम शर्मा, सारा खान, पायल रोहतगी, तहसीन पूनावाला और सायशा शिंदे शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta

हाल ही में शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने दावा किया कि रविवार 27 फरवरी को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर शो को 15 मिलियन तक के व्यूज मिले थे। इस बारे में कंगना रणौत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि, "मैं शो को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। यह एक अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ एक अलग शो है और दर्शकों का भरपूर प्यार देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। "

 

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, करण कंद्रा की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार टीवी के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए थे। इस दौरान अपने शानदार गेम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। साथ ही शो में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के साथ उनका कनेक्शन भी लोगों को काफी पसंद आया था। शो के बाहर आने के बाद भी फिलहाल करण और तेजस्वी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एक- दूसरे के साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में उनके प्रदर्शन की बात करें तो करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के टॉप तीन में अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे। लेकिन बाद में वह टॉप 2 में पहुंचने में नाकामयाब रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने पहले म्यूजिक वीडियो रूला देती है में नजर आने वाले हैं। यह गाना गुरुवार 3 मार्च को रिलीज होने वाला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें