फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा शाहरुख की बर्थडे पार्टी से वापस नहीं लौटना चाहते थे अबराम, सबूत हैं ये तस्वीरें

Fri, 03 Nov 2017 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अलीबाग में अपने बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां फैंस से लेकर मीडिया तक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिवार के साथ वापस लौटने के दौरान शाहरुख की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट में वायरल हो रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि शाहरुख के छोटे शहजादे यानी अबराम खान वापस जाने के बिलकुल मूड में नहीं। इन तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि कल से मस्ती कर रहे अबराम कैसे वापस मुंबई न जाने के लिए पापा शाहरुख से जिद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जिसके बाद सिर में हैडफोन और हाथों में आईपैड पकड़े अबराम को अपनी गोद में जबरदस्ती उठाकर चौपर तक ले जाने के सिवा शाहरुख के पास और कोई दूसरा चारा न था तस्वीरों में कार के नजदीक शाहरुख और अबराम को देखा जा सकता है।

4 of 7
मुंबई पहुंचते ही खान परिवार अपने बंगले 'मन्नत' में पारंपरिक ढंग से शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेट करेगा, जिसके बाद हमेशा की तरह 'रोमांस का ये बादशाह' गैलरी से अपने फैंस से मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
अगर इन तस्वीरों को देखकर आपके जेहन में ये सवाल आए कि स्टाइलिश मॉम गौरी अपनी बेटी सुहाना के साथ कहीं गायब हैं तो हम आपको बता दें कि दोनों देर रात या कल सुबह तक अलीबाग से मुंबई के लिए रवाना होंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
कल शुक्रवार है ऐसे में इस बात की भी पूरी संभावना है कि मां-बेटी की ये जोड़ी अपने दोस्तों के साथ वीकेंड भी अलीबाग में ही सेलिब्रेट करें। एसआरके के फैंस कल रात से उनका इंतजार कर रहे हैं ऐसे में शाहरुख के वापस अलीबाग लौटने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
srk_party
बता दें कि शाहरुख और अबराम आज रात मीडिया से खास मुलाकात करेंगे। आज अपना वां जन्मदिन मना रहे शाहरुख की पार्टी में करण जौहर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, फराह खान जैसे स्टार्स पहुंचे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें