अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रभास, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन और राम चरण मार्च में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हर हफ्ते बड़े कालाकारों की फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मार्च 2022 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है, जहा बायोपिक से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक हर तरह के जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। यदि आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ मूवी डेट का प्लान बना रहे हैं, तो यहां दी गई अपकमिंग फिल्म्स की लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।