कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर के साथ कंगना रणौत ने कैप्शन में बताया कि उनकी फिल्म 27 मई को चार भाषाओं में रिलीज हो रही है। कंगना ने लिखा, ‘#AgentAgni की अजेय शक्ति तेजी से आ रही है। एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़ 27 मई, 2022 को 4 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में बड़े पर्दे पर आग लगा देगी।’ कंगना के इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म ‘धाकड़’ हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।