फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barbara Mori Birthday: ऋतिक रोशन संग जुड़ा नाम, इस फिल्म के बाद नहीं किया हिंदी में काम; कैंसर को भी दी मात

Sun, 02 Feb 2025 10:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी को बॉलीवुड में फिल्म 'काइट्स' और ऋतिक रोशन संग जुड़े नाम को लेकर चर्चा में रहीं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनकी फिल्मों और करियर के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
बारबरा मोरी - फोटो : अमर उजाला
2 फरवरी 1978 में जन्मीं बारबरा मोरी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बारबरा ऋतिक रोशन संग फिल्म काइट्स में नजर आईं थीं। ये फिल्म भले ही पर्दे पर खास सफलता नहीं हासिल कर पाई, लेकिन बारबरा मोरी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थी। 21 मई 2010 में रिलीज हुई थी। बारबरा मोरी सर्वाइकल कैंसर की सर्वाइवर रह चुकी हैं। बारबरा ने साल 2016 में बास्केटबॉल खिलाड़ी केनेथ रे सिगमैन से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। फिल्मों की बात करें तो वो 'माई ब्रदर्स वाइफ', 'इनसिग्निफिकेंट थिंग्स', जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बारबरा मोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @delamori
काइट्स से मिली प्रसिद्धी
बारबरा मोरी, जो अपनी फिल्म 'काइट्स' और ऋतिक रोशन के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रहीं। बारबरा को बॉलीवुड की दुनिया में कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन वे अपनी फिल्म के कारण सुर्खियों में बनी रहीं। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बारबरा मोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @delamori
सर्वाइकल कैंसर को दी मात
बारबरा अपनी फिल्म के अलावा निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहीं। बारबरा ने अपने जीवन में सर्वाइकल कैंसर को भी मात दी। हालांकि, काइट्स फिल्म के बाद बारबरा की बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं। साल 2004 में बारबरा को रूबी फिल्म में देखा गया था।

4 of 5
बारबरा मोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @delamori
ऋतिक रोशन संग जुड़ा नाम
ऋतिक रोशन के साथ बारबरा का नाम जुड़ चुका है। काइट्स के सेट पर ऋतिक को उनसे प्यार हो गया था। इन अफवाहों के कारण सुजैन और ऋतिक के रिश्ते में भी तनाव बढ़ गया था। बारबरा मैक्सिकन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का आजमाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारबरा मोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @delamori
फिल्म हो गई बुरी तरह से फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक काइट्स का बजट 82 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने केवल 47 करोड़ रुपये की कमाई की जिससे यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद बारबरा ने कभी पलट के हिंदी फिल्मों का रुख नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें