लीजा रे
- फोटो : file photo
मॉडलिंग में सफलता की ऊंचाईयां छू चुकीं लीजा ने बताया कि 'मेरे पास एक ग्लैमरस फिगर था, एक सेक्स सिंबल थी लेकिन जब मैं शोहरत की ऊंचाईयों पर थी तब मुझे अकेलेपन का एहसास होता था। मुझे खुद से नफरत थी। इन अनुभवों ने मुझे जिंदगी को खोजने वाला बना दिया। समाज आपको बताता है कि खुश रहने के लिए शोहरत, पैसा, प्रतिष्ठा चाहिए। मेरे पास वो सब कुछ था। इसके बावजूद मैं खुश नहीं थी।'