फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बच्चे के बूढ़ी कहने पर भड़कीं अभिनेत्री लीजा रे, जवाब में दे डाली जीभरकर बद्दुआ

Sat, 02 Feb 2019 07:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lisa ray
फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस लीजा रे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। कैंसर सर्वाइवर लीजा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बहुत ही बोल्ड अंदाज में एक बिकनी फोटो शेयर की थी। जिस पर एक यूजर ने अभिनेत्री का दिल तोड़ देने वाला कमेंट कर डाला। ऐसे में लीजा ने अपने इस यूजर को करारा जवाब दे बड़ी बात कह डाली है...
विज्ञापन

2 of 5
lisa ray
बता दें कि लीजा ने अपनी बिकनी फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने भी लाइक कर कमेंट किया था। लेकिन एक यूजर ने लीजा की इस तस्वीर पर टू ओल्ड ( बहुत बूढ़ी) कमेंट कर अभिनेत्री को भड़का दिया है। यूजर के कमेंट पर लीजा  भी जवाब दिए बिना चैन से नहीं बैठीं। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
बता दें कि लीजा की इस बिकनी फोटो पर एक स्कूल के बच्चे ने कमेंट किया है जिसके जवाब में लीजा ने लिखा ' तुमने सही कहा, मैं बूढ़ी हो चुकी हूं वक्त से भी पहले और ज्यादा भी, शायद आपका दिमाग कभी विकसित ना हो लेकिन शरीर तो बढ़ेगा ही और ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं।'

4 of 5
lisa ray

लीजा यही नहीं रुकी उन्होंने कमेंट से चिढ़कर आगे लिखा ' एक कैंसर सर्वाइवर हूं और 46 साल की उम्र में अपनी सबसे खुशनुमा जिंदगी जी रही हूं क्योंकि यह मन और शरीर दोनों से ही सुरक्षित है, आशा करती हूं कि तुम्हें भी एक दिन ऐसा महसूस हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lisa Ray
आखिर में बात करें लीजा के फिल्मी वर्क फ्रंट की तो बता दें कि उन्हें पिछली बार साल 2017 में फिल्म 'दोबारा' में देखा गया था। लीजा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'कसूर' और 'वॉटर' बड़ी हिट फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें