वरुण धवन (Varun Dhawan) रेमो डिसूजा की डांस फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वरुण धवन के घुटने में चोट लग गई है और इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
Varun Dhawan
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक वरुण धवन अमृतसर, पंजाब में सोनम बाजवा के साथ एक गाना शूट कर रहे थे। वरुण ने एक स्टेप को तकरीबन 15 बार परफॉर्म किया जिसके चलते उनके घुटने में मोच आ गई और साथ ही पांव में भी उन्हें तकलीफ महसूस होने लगी।
विज्ञापन
3 of 4
varun dhawan
चोट के बाद वरुण मुंबई लौटे जहां वो फिजियोथेरेपी की मदद से अपना इलाज करा रहे हैं। इसके बाद फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए उन्हें लंदन रवाना होना है। वहां 8 फरवरी को शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म के इस शेड्यूल को श्रद्धा कपूर भी ज्वॉइन करने वाली हैं। यह रेमो के साथ वरुण की दूसरी फिल्म है।
बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म 'सुई धागा' थी, जो पिछले साल रिलीज़ हुई। इस फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। इसके अलावा इस साल वह 'कलंक' और 'भारत' में भी नजर आनेवाले हैं। बता दें कि फिल्म 'भारत' में वह धीरूभाई अंबानी की भूमिका निभा रहे हैं।