बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लीजा ने बॉलीवुड की कसूर, वाटर और द वर्ल्ड अनसीन जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से दूर अब वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लीजा रे अपनेे फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी बात बोल दी है कि उनके फैंस समझने लगे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली हैं।