Simi Garewal
- फोटो : Social Media
दरअसल शुक्रवार को साल 2016 में जेएनयू में नारेबाजी विवाद मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए अनिवार्य अनुमति दिल्ली सरकार ने प्रदान कर दी। दिल्ली सरकार की ओर से दी गई इस अनुमति पर सिमी गरेवाल ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, 'कन्हैया कुमार पर मुकदमा चलाने के इस एक कदम से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने वह सम्मान खो दिया, जो मेरे मन में उनके प्रति कभी था। मुझे अफसोस है कि मैंने कभी उनका बचाव किया या उनका समर्थन किया।'