एक्ट्रेस लीजा हेडन सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 33वां जन्मदिन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा लीजा हेडन का जन्मदिन 17 जून को होता है। लीजा ने हाउसफुल 3, क्वीन और आयशा जैसी फिल्मों में काम किया है। एक एक्ट्रेस के अलावा लीजा हेडन जानी-मानी मॉडल भी हैं। उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। लीजा हेडन ने मशहूर बिजनेसमैन विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी मॉडलिंग की है।
विज्ञापन
2 of 5
sona mohapatra
- फोटो : file photo
सोना मोहपात्रा आज मना रही हैं अपना 43वां जन्मदिन
सोना मोहपात्रा ना केवल अपनी सुरीली आवाज के जानी जाती हैं बल्कि वो बॉलीवुड की उन सेलिब्रटीज में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें विवादों का भी सामना करना पडा। दरअसल हम सोना मोहपात्रा की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 17 जून को उनका जन्मदिन है।
विज्ञापन
3 of 5
Tanushree Dutta, Prime Minister Narendra Modi
- फोटो : amar ujala
नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने से भड़कीं तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस की ओर से क्लीन चिट देने से एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता काफी निराश है। तनुश्री ने पुलिस पर सबूतों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस और कानून व्यवस्था को भ्रष्ट बताया। पुलिस और कानून व्यवस्था को भ्रष्ट बताने के बाद तनुश्री दत्ता ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आरोपियों को सजा देने की मांग की है।
4 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
भारत-पाक के मैच में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए सैफ अली खान
रविवार को भारत-पाकिस्तान का मैच काफी रोमांचक रहा। आम लोगों के साथ इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। इस बीच सैफ अली खान भी भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद लेते दिखे। एक्टर फरहान अख्तर की कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने सैफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो इंग्लैंड के मैनचेस्टर का है।
सोना महापात्रा ने सलमान खान की फिल्म भारत का उड़ाया मजाक
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने एक बार फिर से सलमान खान पर टिप्पणी की है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा में हैं। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं भारत बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस बीच सोना महापात्रा ने भारत के कलेक्शन की बॉक्स-ऑफिस रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर की। इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए सोना मोहपात्रा ने सलमान खान को 'पेपर टाइगर' यानी कागजी शेर बताया है।