बॉलीवुड की हीरोइन और सुपरमॉडल लीजा हेडन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र से ही कर दी थी और जब वो महज 17 साल की थी तो बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को उनसे प्यार हो गया था। ये बात वरुण ने एक इंटरव्यू में बताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लीजा हेडन
वरुण ने बताया था कि 16 साल की उम्र में ही उनका दिल एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन पर आ गया था। उन्होंने कहा कि जब वो महज 16 साल के थे तब उन्होंने एक पार्टी में लीजा हेडन को देखा था। तब तक लीजा हेडन कुछ खास मशहूर नहीं हुई थीं। हालांकि वो एक अच्छी मॉडल थीं। यहां तक कि वरुण ने उनसे शादी करने तक का मन बना लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
वरुण लीजा को देखते ही उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे लेकिन उस समय दोनों ही उम्र में छोटे थे इसलिए लीजा ने उनकी बात पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया था और उन्हें बस एक छोटा बच्चा समझकर बात को इग्नोर कर दिया था।
4 of 6
लीजा हेडन
लीजा आज वरुण की अच्छी दोस्त हैं। वरुण ने बताया था कि उनकी बात सुनकर लीजा हल्का मुस्कुराई थीं और उन्हें लीजा ने एक सैंडविच भी दिया था। वरुण ने कहा कि उनका पहला प्यार उनके जीवन का सबसे मजाकिया लम्हा बन गया था।
विज्ञापन
5 of 6
लीजा हेडन
आपको बता दें कि लीजा हेडन ने पिछले साल ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी के साथ शादी कर ली है और आज एक बच्चे की मां भी हैं।