फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजा हेडन ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से रचाई थी शादी, इन 6 एक्ट्रेस के दूल्हे भी सात समंदर पार से आए

Mon, 17 Jun 2019 08:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Lisa Haydon,Preity Zinta,Ileana D'Cruz - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन का जन्मदिन 17 जून को होता है। लीजा ने हाउसफुल 3, क्वीन और आयशा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। लीजा ने साल 2016 में ब्रिटिश मूल के बिजनेसमैन डीनो लालवानी से शादी की। शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। खास बात ये है कि लीजा हेडन के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने विदेशी पति चुना और कुछ विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक नजर ऐसी ही बॉलीवुड हीरोइनों पर।
 
विज्ञापन

2 of 7
Preity Zinta and Gene Goodenough - फोटो : instagram
बॉलीवुड हीरोइन प्रीति जिंटा को अपना प्यार सात समुद्र पार अमेरिका में मिला। उन्होंने बिजनेस टाइकून जीन गुडेंफ से शादी कर की है। प्रीति जिंटा जीन को काफी समय से डेट कर रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू - फोटो : file photo
'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं इलियाना डिक्रूज भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम एंड्रयू नीबोन हैं। वह ऑस्ट्रेलियन से है और एक फोटोग्राफर है। बीच में खबरें यह भी थी कि इलियाना ने चोरी छिपे नीबोन से शादी कर ली है। मगर ऐसा नहीं हुआ। 

4 of 7
Shriya Saran - फोटो : Instagram
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम'  में नजर आ चुकीं श्रिया सरन ने पिछले साल रूसी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी राजस्थान के एक पैलेस में की। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की फेमस हीरोइनों में से एक हैं। 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
सेलिना जेटली - फोटो : file photo
'अपना सपना मनी मनी', 'खेल', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने भी विदेशी शोहर चुना। उन्होंने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ शादी की है। सेलिना जेटली के जुड़वा बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Aashka Goradia-Brent Goble - फोटो : file photo
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने भी बीते साल विदेशी प्रेमी ब्रेंट गोबले के साथ शादी कर ली। इन दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से शादी की। ब्रेंट व्यवसायी और वेपन इंस्ट्रक्टर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर - फोटो : file photo
राधिका के बहुत सारे फैंस भी यह बात नहीं जानते हैं कि वो शादीशुदा हैं। राधिका आप्टे जब लंदन में कॉन्टमप्रेरी डांस फॉर्म सीखने गई थीं तब उनकी मुलाकात बेनेडिक्ट से हुई थी। दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक.दूसरे का होने का फैसला कर लिया औऱ साल 20े12 में शादी रचा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें