अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा
- फोटो : insta
मुंबई पहुंची 'लाइगर' की टीम
जैसे-जैसे साउथ सुपरस्टार विजय और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या की फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन और तेज हो रहा है। गुजरात के दो बड़े शहरों अहमदाबाद और वडोदरा में 'लाइगर' का प्रमोशन करने के बाद, फिल्म की पूरी टीम माया नगरी मुंबई के जुहू पहुंची। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय, अनन्या और राम्या कृष्णन नजर आ रही हैं। पैपराजी अनन्या से मजाक करते हुए पूछते दिखे, 'अनन्या जी आपके साथ आज भी चीज है न?' इसपर अभिनेत्री मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं, 'चीज की बहुत पड़ी है यार आपको.....उसका नाम चीज नहीं है। द विजय देवरकोंडा है।'