फिल्म लाइगर का पोस्टर और करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर की रिलीज डेट की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा, अनन्या पांडे, माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे नजर आएंगे। फिल्म जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।