फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही

Thu, 21 Jul 2022 09:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा-स्टारर 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय का धांसू अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया है। इस दौरान वहां काफी बड़े स्तर पर इवेंट का आयोजन किया गया। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत लाइगर की खूबियों के बखान से होती है। जिसमें लाइगर की मां कहती है- 'एक लायन और टाइगर की औलाद है ये...क्रॉस ब्रीड है मेरा बेटा..' इसके बाद विजय देवकोंडा का एक्शन अवतार नजर आता है और आवाज आती है- 'न मैं लायन न मैं टाइगर...दोनों का मिक्स मैं हूं लाइगर'। विजय के साथ इस ट्रेलर में अनन्या पांडे का भी एकदम अलग अवतार नजर आ रहा है। इस फिल्म में वह रोमांस के अलावा कुछ जगहों पर एक्शन करती भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और वहीं अनन्या तेलुगू सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। ट्रेलर से पहले विजय देवकोंडा के कई सारे लुक्स सामने आ चुके हैं। तब से दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब जब ट्रेलर को हैदराबाद से सुदर्शन थियेटर में रिलीज कर दिया गया है, उसके बाद से फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य चार भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी माइक टाइसन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह फिल्म के सेट पर मस्ती करते नजर आए थे। बता दें कि फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई थी। लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें