लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' अब जल्द ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म आज यानी 22 सिंतबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज हो रही है। सिनेमाघरों की तरह ही 'लाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी चार भाषाओं में रिलीज हो रही है, जिसमें हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाएं शामिल हैं।