पुरी जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सुपरहिट फिल्मों का किया निर्देशन
अपने करियर में पुरी जगन्नाथ ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 2000 में उन्होंने तेलुगू फिल्म बदरी बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने 'इत्लु श्रावणी सुब्रमण्यम' बनाई जो सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा वह अप्पू, इडियट, देसमुदुरु, बिजनेसमैन जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। पुरी जगन्नाथ को 'पोकरी' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। महेश बाबू अभिनीत इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आज भी लोग देखना पसंंद करते हैं। बता दें कि इस फिल्म का हिंदी में वांटेड नाम से रीमेक भी बन चुका है। इस फिल्म से सलमान खान की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी।