विजय देवरकोंडा की वजह से 'लाइगर' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक थी। माना जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। हालांकि ऐसा होता दिख नहीं रहा। हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषा में देश भर के लगभग 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई पुरी जगन्नाथ की फिल्म को दूसरे ही दिन ऑडियंस ने देखने से इंकार कर दिया है। शायद यही कारण है कि रिलीज के दूसरे ही दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तकरीबन 47.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।