फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: अनन्या पांडे ने बांधे विजय देवरकोंडा की तारीफों के पुल, 'लाइगर' की रिलीज से पहले फैंस को कहा शुक्रिया

Wed, 24 Aug 2022 02:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' आखिर रिलीज को तैयार है। यह फिल्म कल यानी 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह 'लाइगर' से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रही हैं। एक बार फिर अनन्या ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह फैंस का शुक्रिया अदा करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट की है। अनन्या ने दो तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट की हैं। दोनों तस्वीरों में अनन्या 'लाइगर' के को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आ रही हैं। दोनों का लुक शानदार लग रहा है। पहली सेल्फी में विजय ऑरेंज हुडी तो अनन्या पिंक कलर की हुडी जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अनन्या ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में स्टाइलिश लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर किसी एयरपोर्ट की है। 
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
पोस्ट के साथ अनन्या ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है और उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि 'लाइगर' के लिए उन्होंने किस कदर मेहनत की है। साथ ही फैंस को भी शुक्रिया कहा है। अनन्या ने लिखा है , '43 दिन., 29 फ्लाइट्स, 17 शहर। आपके प्यार ने हमें यह सब करते रहने की ताकत दी। हर शहर में आपने हमें जो बेशुमार प्यार और खुशियां दी हैं, हम उसके आभारी हैं। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। हमने यह सब कुछ आपके लिए किया। इसके बाद अनन्या ने लिखा, 'एजॉय लाइगर'। इसके साथ अनन्या ने लिखा, 'यह विजय देवरकोंडा की तारीफों में भी पोस्ट है। मैं किसी और के साथ इस एडवेंचर की कल्पना भी नहीं कर सकती। आप साधारण तरीके से बेस्ट हैं। इसके लिए आपका शुक्रिया।' 
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन - फोटो : social media
अनन्या की इस पोस्ट पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई है। संजय कपूर ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। महीप कपूर ने भी अनन्या को शाबाशी दी है और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बेस्ट हैं। 'लाइगर' आप दोनों के बिना 'लाइगर' नहीं बन पाती।' एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते हो। फिल्म प्रमोशन के वक्त आपकी केमिस्ट्री शानदार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें