फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South vs Bollywood: बॉलीवुड बनाम साउथ पर बोले अभिनेता विजय देवरकोंडा, कहा- भेद करना बंद करो...'

Fri, 22 Jul 2022 05:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media
तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को वह इस पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम करने के अनुभव को साझा किया, इसी के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी अपनी बात रखी। उनके बेबाक जवाब से यकीनन उन लोगों की बोलती बंद हो गई होगी, जो बॉलीवुड सिनेमा और भारतीय सिनेमा में भेद की राजनीति खेलते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : instagram/thedeverakonda
बोले बॉलीवुड में काम करना सपने के सच होने जैसा
मीडिया से बातचीत करते हुए, अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कहा: “हिंदी फिल्म में अभिनय करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि मुझे कहानियां सुनाना पसंद है। हमारे पास हिंदी में मौजूद विशाल दर्शकों के लिए एक विशाल कैनवास पर एक कहानी बताने से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं है। मैं इसे एक व्यक्तिगत सपने के रूप में देखता हूं जो हकीकत में आ रहा है।"
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram
इसके अलावा जब अभिनेता विजय से क्रॉस बीड के कॉन्सेप्ट के बारे में पूछा गया कि फिल्म लाइगर में आपका किरदार एक बाघ और शेर के बीच में हैं। इसी तरह से बॉलीवुड और साउथ में भी क्रॉस-सहयोगी एनर्जी और सपोर्ट है। इस बात पर विजय देवरकोंडा ने अपने विचार रखते हुए कहा " ईमानदारी से, मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब हम जब भारतीय और उत्तर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अंतर करना बंद कर देंगे, बल्कि खुद को एक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कहेंगे"। इसके आगे बात करते हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कहा कि "हम बॉलीवुड में काम करने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता की बजाय भारतीय अभिनेता हैं"।

4 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram
विजय देवरकोंडा ने कहा कि पहले भी साउथ के कई तकनीशियन थे उन्होंने हिंदी सिनेमा में ,भी काम किया...अनिल कपूर सेर ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्म से की थी, हमारे पास श्रीदेवी जी हैं, जिन्होंने साउथ से भी शुरुआत की और हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार भी बनीं। अभिनेता ने आगे  कहा कि ये (साउथ) एक ऐसी इंडस्ट्री रही है, जहां लोग हमेशा से काम कर रहे हैं, बस इतना हुआ है कि जिस तरह से हम अब फिल्म रिलीज करते हैं, अब ये लाउड है और हम ज्यादा प्रोजेक्ट करते हैं...जिसे पूरा देश थिएटर में जाकर देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'लाइगर' की तो यह करण जौहर द्वारा निर्मित और टॉलीवुड मेकर पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं उनके अलावा एक्ट्रेस अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें